द्रौपदी मुर्मू का जीवन परिचय | Draupadi Murmu Biography In Hindi

द्रौपदी मुर्मू का जीवन परिचय | Draupadi Murmu Biography In Hindi
द्रौपदी मुर्मू का जीवन परिचय | Draupadi Murmu Biography In Hindi

द्रौपदी मुर्मू का जीवन परिचय | Draupadi Murmu Biography In Hindi :- नमस्कार दोस्तों! सबसे पहले मैं आप सभी को मेरे ब्लॉग पर आपके द्वारा दिखाए जा रहे प्यार और समर्थन के लिए मैं आप सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं। मुझे पता है कि मैं यह बात हर समय कहता हूं और यह कितना उबाऊ और क्लिच लगता है लेकिन वास्तव में, यह मेरे लिए दुनिया है और मैं आप में से हर एक की सराहना करता हूं!

आज के इस आर्टिकल में मैं “द्रौपदी मुर्मू का जीवन परिचय | Draupadi Murmu Biography In Hindi” के बारे में पूरी जानकारी देने वाला हूँ, द्रौपदी मुर्मू का हमारे इस सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश भारत का अगला राष्ट्रपति मानना लगभग तय माना जा रहा है, यानी कि अब केवल कुछ औपचारिकता ही शेष रह गया है, हमारे चुनाव का उसके बाद द्रौपदी मुर्मू हमारे इस भारत देश की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति बनेगी।

द्रौपदी मुर्मू हमारे इस भारत देश की 15 वां राष्ट्रपति बन जाएगी, इनसे पहले हमारे देश के निम्न लोग राष्ट्रपति का पद भार सम्भाल चुके है :-

Sl. NO राष्टपति के नामStarting DateClosing Dateराजनीतीज्ञ पार्टी
01.डॉ राजेंद्र प्रसादJanuary 26th, 1950May 13th, 1962भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस
02.डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णनMay 13th, 1962May 13th, 1967स्वतंत्र
03.डॉ जाकिर हुसैनMay 13th, 1967May 3rd, 1969स्वतंत्र
04.वी.वी गिरीMay 3rd, 1969July 20th, 1969स्वतंत्र
05.फखरुद्दीन अहमदAugust 24th, 1974February 11th, 1977भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस
06.नीलम संजीवा रेड्डीJuly 25th, 1977July 25th, 1982जनता पार्टी
07.गिआनी जेल सिंहJuly 25th, 1982July 25th, 1987भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस
08.रामास्वामी वेंकटरमणJuly 25th, 1987July 25th, 1992भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस
09.डॉ शकर दयाल शर्माJuly 25th, 1992July 25th, 1997भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस
10.के आर नारायणJuly 25th, 1997July 25th, 2002स्वतंत्र
11.ए पी जे अब्दुल कलामJuly 25th, 2002July 25th, 2007स्वतंत्र
12.श्रीमती प्रतिभा पाटिलJuly 25th, 2007July 25th, 2012भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस
13.प्रणव मुखर्जीJuly 25th, 2012July 25th, 2017भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस
14.रामनाथ कोविंद July 25th, 2017Workingभारतीय जनता पार्टी
15.
स्वतंत्र भारत के राष्ट्रपति की सूची

द्रौपदी मुर्मू के विषय में संक्षिप्त जानकारी

पूरा नाम द्रौपदी मुर्मू
जन्म 20 जून 1958
राज्यउड़ीसा
जिलामयूर भंग
गांववैदापोसी
पिता का नाम विरंची नारायण टुड्डू है
पति का नामश्याम चरण मुर्मू
बच्चे 2 बेटे और 1 बेटी
नागरिकता भारतीये
द्रौपदी मुर्मू के विषय में संक्षिप्त जानकारी

द्रौपदी मुर्मू का जीवन परिचय | Draupadi Murmu Biography In Hindi

अब मैं आपको इनकी ज़िंदगी से जुड़ी सभी जानकारी को बिस्तार से बताने वाला हूं, द्रौपदी मुर्मू का पूरा नाम द्रौपदी मुर्मू ही हैं, इनका जन्म 20 जून 1958 को उड़ीसा राज्य के एक छोटे से गांव बैदापोसी में हुया था, अगर से अगली राष्ट्रपति बनतीं है जो की बनने की पूरी संभावना है, तो ऐसा अभी तक वो ऐसी पहली राष्ट्रपति बन जाएगी जिसका जन्म भारत के आज़ादी के बाद हुया होगा, अभी तक हमारे देश के जितने भी राष्ट्रपति बने हैं उन सभी का जन्म भारत के आज़ादी से पहले हुया है।

द्रौपदी मुर्मू के पिता जी का नाम विरंची नारायण टुड्डू है, और इनकी शादी श्याम चरण मुर्मू से हुई थी, इसकी दो 2 बेटे और एक बेटी है, इनकी बेटी का नाम इति श्रीं हैं।

दुर्भाग्यवश इनकी ज़िंदगी बहुत कष्टकारी और दुःखों भरी रहीं हैं, इनके दुःख का पीड़ा आप इस तरह महसुस कर सकते हैं कि, इनकी पति ( विरंची नारायन टिड्डु) और इनके दोनों बेटे अब इस दुनिया में नहीं है, वस इनकी एक बेटी ( इति श्री) ही अब इस दुनियां में हैं, तो काफ़ी दुःखों और कठिनाइयां भारी इनकी ज़िंदगी रहीं हैं।

द्रौपदी मुर्मू की शिक्षा

द्रौपदी मुर्मू बचपन से ही पढ़ने लिखने के मामले में काफ़ी तेज़ रहीं हैं, उनकी पढ़ाई का आकलन आप इस बात से लगा सकते हैं कि ये एक आदिवासी समुदाय की महिला होते हुए भी ये अपना graduation समाप्त की हुई है, इन्होंने अपना Graduation (Bachelor of Arts) से रमा देवी महिला कॉलेज से की, उसके बाद इन्होंने सरकारी नौकरी भी की, इन्होने सिंचाई विभाग में क्लर्क के पद पर, और बिजली विभाग में भी काम की है, और तो और इन्होंने “मानव सहायक शिक्षक” के रूप में भी इन्होंने कार्य की है।

द्रौपदी मुर्मू का परिवारिक सम्बंध कैसा है?

जैसा की मैंने आपको पहले भी बताया कि द्रौपदी मुर्मू एक आदिवासी परिवार से संबद्ध रखती है, और इनकी परिवारिक संबंध काफ़ी अच्छी रहीं हैं, हालांकि इनकी पति और दोनों बेटे इस दुनिया में अब नहीं है। द्रौपदी के माता पिता उनके लक्ष्य को प्राप्त करने मे काफ़ी इनकी बहुत ज्यादा सहायता की है, इन्होने अपने एक इंटरव्यू मे अपने सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को ही दि थी।

द्रौपदी मुर्मू की राजनीतिक कैरियर

अब मैं आपको द्रौपदी मुर्मू जी की राजनैतिक कैरियर के बारे में बताने वाला हूँ, द्रौपदी मुर्मू बर्ष 1997 में पहली बार अपनी कदम राजनीति के क्षेत्र में रखतीं है, वो 1997 में रंगपुर क्षेत्र से पार्षद चुनी ज़ाती है।

उसके बाद बर्ष 2000 में ओड़िशा सरकार में स्वतन्त्र प्रभार राज्यमंत्री भी रहीं, जो की BJP और BJD का गठबंधन था। BJD मतलब Biju Janata Dal, जो की अभी नवीन पटनायक जी की सरकार जो ओडिशा में है, उनकी पार्टी BJP से गठबंधन थी।

फ़िर बर्ष 2000 से 2004 तक मंत्री रहीं थीं, और उसमे उन्होंने मत्स्य पालन और परिवहन विभाग जैसे महत्तवपूर्ण विभागों में भी कार्य की थी।

2009 में फ़िर से वो विधायक चुनी गई थी, इस वक्त BJP और BJD का गठबंधन भी नहीं था, फ़िर भी वो विधायक चुनी गई।

और बर्ष 2007 में इन्हें सर्वश्रेष्ठ विधायक पुरूस्कार ” नीलकंठ” से भी सम्मानित किया गया, इससे आप ख़ुद अंदाजा लगा सकते हैं कि द्रौपदी मुर्मू कितनी संघर्षशील महिला रहीं हैं।

और फिर बर्ष 2015 में इनकी राजनीतिक जीवन का सबसे सुन्दर दौर रहा है, जब वो 2015 में झारखंड की पहली महिला राज्यपाल बनी।

बार बार पूछे जाने वाले प्रश्न

द्रौपदी मुर्मू का जन्म कब और कहां हुया?

द्रौपदी मुर्मू का जन्म 20 जून 1958 को ओडिशा के मयूर भंग ज़िले के वैदापोसी गांव में हुया था।

द्रौपदी मुर्मू कहाँ की रहने वाली है?

द्रौपदी मुर्मू ओडिशा के मयूर भंग ज़िले के वैदापोसी गांव की निवासी हैं।

द्रौपदी मुर्मू के पिता का नाम क्या है?

द्रौपदी मुर्मू के पिता का नाम विरंची नारायण टुड्डू है।

द्रौपदी मुर्मू के कुल कितने बच्चे हैं?

द्रौपदी मुर्मू कुल 2 बेटे और एक बेटी है, लेकिन दुर्भाग्यवश उनके दोनों बेटे अब इस दुनिया में नहीं है।

द्रौपदी मुर्मू के पति का नाम क्या है?

द्रौपदी मुर्मू के पति का नाम श्याम चरण मुर्मू है, लेकिन दुर्भाग्यवश वो भी अब इस दुनिया में नहीं है।

झारखण्ड की पघहली महिला राज्यपाल कौन हैं?

झारखंड की पहली महिला राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू है, जो की बर्ष 2015 में वहां की राज्यपाल की पद पर नियुक्त किया गया था।

Also Read

2 thoughts on “द्रौपदी मुर्मू का जीवन परिचय | Draupadi Murmu Biography In Hindi”

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Loose Belly Fat By 6 Proven ways Gauri Khan shares romantic photos with Shah Rukh Khan. RCB vs SRH: A Clash of Titans STOP USING THIRD PARTY APPS TO HIDE YOUR PHOTOS AND VIDEOS How to get Safari’s privacy features in Chrome.
%d bloggers like this: